EXCLUSIVE: 'लोगों ने शर्मिंदा किया', पंजाबी सिनेमा में शामिल होने पर सरगुन मेहता ने सुने ताने

Kavita

Updated May 31, 2026, 18:12 IST

शरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री से निकलकर पंजाबी सिनेमा की क्वीन बन चुकी हैं। सरगुन ने यहां पर रहते हुए कई बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है, लेकिन टीवी को छोड़कर पंजाबी सिनेमा में आना सरगुन मेहता के लिए आसान नहीं था। सरगुन मेहता ने जूम से खास बातचीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे पंजाबी सिनेमा में जाने का फैसला उनके लिए तानों वाला बन गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके आसपास के लोगों को पता चला कि वह पंजाबी सिनेमा में जा रही हैं, तो लोगों ने उन्हें ताने दिए और शर्मिंदा किया।