केवल 5 साल में 19 मिलियन सब्सक्राइबर कमाने वाले मृदुल तिवारी, जो यूट्यूब की दुनिया पर राज करते आए हैं। फनी वीडियो बनाते बनाते इस यूट्यूबर की झोली में बिग बॉस 19 आ गिरा और अब फैंस इन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटिड हैं। इसी बीच मृदुल ने टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनका कहना है कि किसी से अगर दिल लगा, तो लगा लेंगे और उसे जीवनसाथी भी बना लेंगे। उन्होंने अपने और शहबाज के बीच हुई बहस के बारे में भी खुलकर बात की। हालांकि वीडियो में यूट्यूबर ने अभी से ही अपनी फैमिली को याद करना शुरु कर दिया है।