टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बीते दिनों में कई खुलासे हुए हैं, जिन्होंने लोगों को चौंकाया है। इस लिस्ट में अब एक और खुलासा जुड़ चुका है, जो लोगों को हैरान करने वाला है। बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल ने टाइम्स नाउ नेटवर्क को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बारे में अब तक लोगों को नहीं पता था। सोनिया बंसल का ये खुलासा लोगों को जल्द टेली टॉक इंडिया के फेमस पॉडकास्ट जिंदगी अनकट में जानने को मिलेगा, जो इस वीकेंड प्रसारित होगा।