सोशल मीडिया के स्टार आवेज दरबार, जिन्होंने अपने डांस से सबको दिवाना बना रखा है। एक्टर के फैंस को काफी इंतजार था कि कब आवेज डांसिंग के बाद अपना जलवा बिग बॉस के घर में बिखेरेंगे। हालांकि वो वक्त अब आ चुका है। आवेज इस बार 'बिग बॉस 19' में दिखाई देंगे। इसी बीच उन्होंने टेली टॉक के साथ कुछ खास बातें साझा की हैं। इंटरव्यू में आवेज ने अपने और नगमा के बारे में काफी कुछ खुलासे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान से ली गई टिप्स के बारे में भी बताया।