Elvish Yadav-Jannat Zubair ने लग्जरी कार में की राइड, धाकड़ वीडियो हुआ वायरल

ashna malik

Updated Mar 12, 2026, 16:02 IST

मशहूर यू-ट्यूबर और 'लाफ्टर शेफ्स 3' स्टार एल्विश यादव व जन्नत जुबैर को लेकर पहले भी कई बार डेटिंग की अटकलें लग चुकी हैं। दोनों सात में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। वहीं अब एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का एक और वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में जन्नत जुबैर और एल्विश यादव लग्जरी कार में सवार नजर आए। वीडियो में दोनों कार में खूब मस्ती करते नजर आए। बता दें कि जन्नत जुबैर और एल्विश यादव का साथ फैंस को भी खूब पसंद आता है। म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी।