Elvish Yadav के घर गूंजेगी शादी की शहनाई, लव मैरिज कर घर बसाएंगे BB OTT 2 विनर!
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने अपने यू-ट्यूब वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। एल्विश यादव ने हाल ही में अपने एक व्लॉग में खुलासा किया है कि परिवार उनपर शादी का दबाव बनाने लगा है। एल्विश यादव ने ये तक बताया कि एक पंडित ने उनके बारे में बताया था कि वह हस्बैंड मैटेरियल बिल्कुल भी नहीं हैं। एल्विश यादव ने व्लॉग में बताया कि उनके परिवार ने उनके लिए लड़की ढूंढनी शुरू कर दी है। साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने 2026 तक लव मैरिट करने का हिंट भी दिया है। उनका कहना है कि शादी उम्र के आधार पर बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। बल्कि इस आधार पर होनी चाहिए कि इंसान कैसे दिखने लगा है।
अगली खबर

03:45

03:12

07:17

03:23
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









