जेल से बाहर आते ही Elvish Yadav ने दिखाया स्वैग, Deva से वायरल हुआ शाहिद कपूर का जबरदस्त लुक

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आखिरी बार उन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। इन दिनों शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' की तैयारी में लगे हुए हैं। इससे जुड़ा उनका जबरदस्त लुक भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर एल्विस यादव को वेनम केस जमानत मिल गई है। उनपर नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट लगाया था, लेकिन उसे हटाते हुए पुलिस ने इसे लिपिकीय गलती बताया है। जेल से बाहर आते ही एल्विश यादव ने अपने फैंस को हाय-हलो किया। इससे इतर नोरा फतेही ने बताया है कि इंडस्ट्री ने उन्हें 'डांसर' का टैग दे दिया है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited