KILL -'EM ALL 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, वैन डेम संग नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम की फिल्म किल एम ऑल 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जैकलीन ने जीन की बेटी का किरदार निभाया है। ये जैकलीन की दूसरी हॉलीवुड वेंचर फिल्म है। फिल्म में वैन डेम जासूस फिलिप के कैरेक्टर में नजर आएंगे। वहीं, फर्नांडिज उनकी बेटी वेनसा का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों इटली में शांति से रह रही है। फिलिप के दुश्मनों को उसकी बेटी के बारे में पता चल गया है। अब फिलिप अपनी बेटी को कैसे बचाता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर में वैन डैम जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 24 सितंबर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited