बहन खुशी कपूर को जान्हवी कपूर ने दी डेटिंग की ये सलाह, इस शख्स को कभी न करना डेट

जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के बेहद करीब हैं। जान्हवी कपूर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह अपनी बहन खुशी कपूर को क्या सलाह देना चाहती हैं। इस पर जान्हवी कपूर ने कहा, 'कभी किसी एक्टर को डेट मत करना। मुझे लगता है कि मैं और खुशी जिस तरह की लड़की है, उसके लिए किसी एक्टर को डेट करना सही नहीं रहेगा।' जान्हवी कपूर ने अपने इस बयान से कही न कही इस बात का हिंट दिया कि वह एक वक्त किसी एक्टर को डेट कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास कई फिल्में हैं। जान्हवी की फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके बाद वह राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माफी और वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited