Do Patti Trailer: दो बहनों की नफरत से छिड़ेगा 'महाभारत', पुलिस की वर्दी पहन केस सुलझाएंगी काजोल

Do Patti Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और काजोल की फिल्म दो पत्ती का ट्रेलर आज 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में शहीर शेख भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। ट्रेलर देख यह साफ हो गया है कि फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं इस क्राइम-थ्रिलर में काजोल पुलिस की वर्दी पहना केस को सुलझाएंगी। यहां फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited