Do Duniya Ek Dil: यशवर्धन के एक फैसले से टूट गया आध्या का दिल, अधूरी रह जाएगी प्रेम कहानी!

ashna malik

Updated May 13, 2026, 16:01 IST

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'दो दुनिया एक दिल' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में आध्या 7की जिंदगी ने बड़ा मोड़ ले लिया है। आध्या की प्रेम कहानी पर अब फुल स्टॉप लगता नजर आ रहा है। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि यशवर्धन की सगाई जल्द ही आध्या से होने वाली है। आध्या संग सगाई की बात से ही यशवर्धन की खुशी सातवें आसमान पर होती है। हालांकि जब वह सगाई की अंगूठी चेक करता है तो अंगूठी उसकी उंगली में फंस जाती है। लेकिन बलदेव बात संभाल लेता है और दूसरी अंगूठी बनवाने की बात करता है। इससे आध्या का दिल छलनी हो जाता है।