दीपिका कक्कड़ के घर आई खुशियां, शोएब इब्राहीम की बहन सबा ने दिया बेटे को जन्म

Khushboo Dogra

Updated May 24, 2025, 12:03 IST

Saba Ibrahim Baby: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम मां बन गई हैं। सबा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। दीपिका के लिवर में मिला ट्यूमर की इस दुख की घड़ी में सबा के बच्चे ने खुशियां भर दी हैं। इस बात की जानकारी खुद सबा के पति ने दी। साल 2022 में सबा ने खलीड नियाज संग निकाह किया था। इससे पहले सबा मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं।