पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दिलजीत दोसांझ कुछ वक्त पहले अपने मेटगाला से जुड़े लुक के कारण चर्चा में आ गए थे। उनके लुक को खूब सराहना मिली थी। लेकिन हाल ही में दिलजीत दोसांझ फिल्म "नो एंट्री 2' के कारण चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर है कि उन्होंने वरुण धवन और अर्जुन कपूर की फिल्म से खुद को किनारे कर लिया है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी। लेकिन दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है।