खालिस्तानी समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ को फिर दी धमकी, कॉन्सर्ट रोकने की कही बात

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। दिलजीत दोसांझ हाल ही में KBC17 शो के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे जिसके बाद से खालिस्तानी समर्थकों उनके पीछे पड़ गए हैं। खालिस्तानी समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ को एक बार फिर से धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तानी समर्थकों की ओर से अब दिलजीत दोसांझ के न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले अगले कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दिलजीत के कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक शो में खलल डाला था।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited