Deepika Padukone ने संदीप रेड्डी वंगा को मारा ताना? कहा-"मैं अपने फैसलों पर डटी हूं"

Poonam Shukla

Updated May 28, 2025, 14:27 IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच जंग छिड़ी हुई है। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि दीपिका ने फिल्ममेकर से ज्यादा डिमांड कर दी थी, जिसके बाद संदीप रेड्डी वंगा ने उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। वही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक्ट्रेस की बातें सुनकर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस संदीप पर तंज कस रही हैं। इस दौरान दीपिका ने कहा-"मुझे लगता है कि अच्छा और ऑथेंटिक रहना मुझे बैलेंस रखता है। मुझे मुश्किल के समय में अंदर की आवाज सुननी होती है तो मैं फैसले जल्दी ले लेती हूं और उनपर डटी रहती हूं।"