Dhurandhar: The Revenge Teaser: करांची किंग बन राज करेगा हमजा, दुश्मन के घर में घुसकर करेगा वार

बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' ने तो सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'धुरंधर' के बाद अब 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' भी सिनेमा घरों में तूफान खड़ा करने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा टीजर वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। वीडियो में नजर आया कि ल्यारी में अब हमजा अली का राज होगा। वहीं दूसरी ओर मेजर इकबाल और चौधरी असलम की भी खाट खड़ी होने वाली है। बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited