Dhindora 2: भुवन बम ने नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ, टीटू मामा भी हैं साथ

Dhindora 2: भुवन बम का सफल शो ढिंढोरा अब तक लोगों के बीच में देखा जाता है और सभी को इसके दूसरे सीजन का इंतजार है। भुवन ने ढिंढोरा 2 के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। कुछ देर पहले ही नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ये खुलासा किया है कि वो जल्द ही भुवन बम के फैंस को सरप्राइज देंगे और ढिंढोरा का दूसरा सीजन पेश करेंगे। मेकर्स ने भुवन वम स्टारर ढिंढोरा 2 का अनाउंसमेंट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे कमाल का रिस्पांस मिल रहा है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited