98 साल की उम्र में कामिनी कौशल का हुआ निधन, गम में डूबा बॉलीवुड

बॉलीवुड की दुनिया से बढ़ी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कामिनी कौशल ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्र संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से उनका निधन हुआ। कामिनी कौशल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र, शाहरुख खान समेत कई सितारों संग बड़े पर्दे पर काम किया था। कामिनी कौशल के इस दुनिया से जाने के बाद फैंस और स्टार्स एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते नजर आए।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited