दीपिका पादुकोण ने विदेश में लहराया अपने नाम का परचम, ऑस्कर के पेज पर छाया 'दीवानी मस्तानी' गाना
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है। वह जिस भी रोल को निभाती हैं, उसमें चार चांद लगा देती हैं। खास बात तो यह है कि उनका 'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'दीवानी मस्तानी' विदेशों में भी उनका नाम रोशन कर रहा है। दरअसल, अकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड मोशन साइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज से दीपिका पादुकोण के 'दीवानी मस्तानी' गाने को साझा करते हुए उसकी तारीफ की है। इस बात से रणवीर सिंह की खुशी भी सातवें आसमान पर है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम किया था।
अगली खबर

06:16

03:07

08:06

03:20
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









