टीवी के पॉपुलर एक्टर अदनान खान और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट का गाना 'दर गुजर' यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। अदनान खान और फरहाना भट्ट के गाने 'दर गुजर' ने आते ही फैंस का दिल जीत लिया है। गाने के लीरिक्स जहां दिल को छू लेंगे तो वहीं फरहाना भट्ट और अदनान खान की केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अदनान खान और फरहाना भट्ट को म्यूजिक वीडियो में साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो पर अभी तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।