Chumma Lela Raja Ji Song: अक्षरा सिंह के नए गाने ने उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Kumar

Updated May 31, 2026, 13:40 IST

Chumma Lela Raja Ji Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ सनम जौहर नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है जबकि इसके यादव राज ने लिखे हैं। गाने का शानदार म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने को मोहित सेरेन ने डायरेक्ट किया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...