Bobby Deol की YRF स्पाई यूनिवर्स में हुई एंट्री, आलिया भट्ट को देंगे कड़ी टक्कर
बॉबी देओल को फिल्म एनिमल में लोगों ने खूब पसंद किया। उनके कैरेक्टर ने दर्शकों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एक्टर की एंंट्री हो गई है। वाईआरएफ की अनटाइटल्ड स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी निगेटिव रोल प्ले करेंगे। फिल्म में वो एक दम अलग कैरेक्टर में नजर आएंगे। ऑडियंस बॉबी को इस अंदाज में देखकर हैरान हो जाएगी। फिल्म की दमदार कास्टिंग ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अभी तक मेकर्स या वाईआरएफ की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। बॉबी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर जल्द तमिल फिल्म में डेब्यू करेंगे। एक्टर साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ कांगुवा में नजर आएंगे।
अगली खबर

07:40

05:27

06:55

03:43
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









