Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी की खुली पोल, खुद पापा ने बताए एक्ट्रेस के राज
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मनीषा रानी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं। वहां रहते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ दिनों पहले शो में मनीषा रानी के पिता भी नजर आए थे, जिन्हें देखकर एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं। वहीं हाल ही में जूम से बातचीत के दौरान मनीषा रानी के पिता ने उनसे जुड़े कुछ राज खोले हैं। मनीषा रानी के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही बहुत चुलबुली थीं और उन्हें मजाक करना काफी पसंद है। मनीषा रानी के पापा ने बातों-बातों में ही बताया कि उन्हें कभी पिटाई तो नहीं पड़ी, लेकिन कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता था जब उन्हें डांट न पड़ती हो। हालांकि इन सबके बीच मनीषा रानी के पापा ने बताया कि वह उनपर बहुत फक्र महसूस करते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी मनीषा रानी की चुलबुलाहट लोगों को खूब पसंद आती है।
अगली खबर

03:22

03:28

03:16

02:24
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









