Bigg Boss 19 Written Update: प्रेस के सवाल पर रो पड़े गौरव खन्ना, खाने पर फिर मचा घर में बवाल

टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। शो का बीते दिन का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा नजर आया। जहां प्रेस के सवाल सुनकर गौरव खन्ना के आंसू निकल आए तो वहीं प्रणित मोरे को अभिषेक बजाज को एविक्ट करने पर सफाई देनी पड़ी। दूसरी ओर घर में खाने की ड्यूटी पर जमकर बवाल हुआ। फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच तू-तू, मैं मैं तो हुई ही, साथ ही फरहाना ने गौरव को 'बेकार' और 'घमंडी' भी बताया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited