Bigg Boss 19 में नजर आएंगे राम कपूर? इन स्टार्स के घर ऑफर लेकर पहुंचे मेकर्स

टीवी की दुनिया में 'बिग बॉस' ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' को लेकर मेकर्स की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी तक कई टीवी स्टार्स को 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में खुशी दुबे से लेकर मून बैनर्जी तक शामिल हैं। वहीं अब एक्टर राम कपूर, शरद मल्होत्रा और शशांक व्यास का नाम 'बिग बॉस 19' से जुड़ा है। हालांकि वे शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस बात पर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited