Bigg Boss 19 के घर में दिखेगी राजिनीति की झलक, हर एक कोने में होंगी चर्चा

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 25, 2025, 13:48 IST

जैसा की सब जानते ही हैं कि 'बिग बॉस 19' का टीवी पर आगाज हो चुका है। तो वहीं अब इस सीजन के घर का होम टूर भी आ चुका है। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस का घर बेहद शानदार दिख रहा है। घर का डिजाइन हर एक कंटेस्टेंट की जरुरतों के हिसाब से है। यहां लिविंग रुम से लेकर जिम एरिया तक को खास और सुंदर बनाया गया है। भले ही घर के अंदर सब कुछ पहले जैसा ही होगा, लेकिन खास बात तो यह है कि इस बार एक असेंबली रूम भी शामिल होगा, जहां सारे कंटेस्टेंट राजनीति करते नजर आएंगे। पूरे घर को थीम के अनुसार अच्छे से बनाया गया है। इसी के साथ कंटेस्टेंट पर नजर रखने के लिए कई जगह छोटे-छोटे ब्लोकेज भी बनाए गए हैं।