Bigg Boss 19 के बाद फिर साथ आएंगे फरहाना भट्ट और अमाल मलिक, बसीर संग प्रोजेक्ट को दिखाया ठेंगा

'बिग बॉस 19' के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। फरहाना भट्ट को लेकर खबर है कि वह जल्द ही अमाल मलिक के साथ प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद फरहाना भट्ट ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में किया है। फरहाना भट्ट ने बताया कि वह और अमाल जल्द ही प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे। उन्होंने अपनी बॉन्डिंग से पर्दा उठाते हुए कहा कि अमाल का उनके और उनकी मां के साथ बेहद खास रिश्ता बन चुका है। फरहाना भट्ट ने ये भी बताया कि उन्हें बसीर अली के साथ म्यूजिक वीडियो ऑफर हुआ था, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बन पाई थीं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited