BB19 Finale: फरहाना भट्ट की हार से खफा फैंस, MC Stan से की गौरव की तुलना

BB19 Finale: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस का 19वें सीजन बीती रात खत्म हो गया। बिग बॉस 19 के विनर की ट्रॉफी गौरव खन्ना अपने साथ लेकर निकले, जिसके बाद उनके फैंस गदगद हो गए। हालांकि गौरव खन्ना की जीत से फरहाना भट्ट के फैंस निराश हैं। फरहाना भट्ट के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं और उनकी तुलना एमसी स्टैन से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के हकदार नहीं थे, मेकर्स ने जबरदस्ती उन्हें जीत दिलवायी है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited