Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों ने किया शादी से इंकार तो एलिस ने दिया ये रिएक्शन, निकाला दिल का गुबार

ashna malik

Updated Nov 26, 2024, 13:59 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से एलिस कौशिक बाहर हो गई हैं। लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने 'बिग बॉस 18' से जुड़ी चीजों पर तो बात की ही, साथ ही कंवर ढिल्लों संग अपने रिश्ते पर भी चर्चा की। दरअसल, कंवर ढिल्लों ने एक इंटरव्यू में एलिस कौशिक संग शादी से इंकार कर दिया था। इस मामले पर एलिस कौशिक ने जवाब दिया कि वो एक गलतफहमी हो गई थी। हम चार साल से एक साथ हैं। एलिस कौशिक ने खुद भी जाहिर किया कि उनका शादी का अभी कोई भी मूड नहीं है।