BB 17 फेम अनुराग डोभाल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई सगाई, वादियों के बीच पहनाई अंगूठी

टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट बटोरने वाले अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं। दरअसल, अनुराग डोभाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई रचाई। उनकी सगाई में परिवार से लेकर खास दोस्त शामिल हुए। अनुराग डोभाल ने सगाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर किया , जिसमें उनकी खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। जहां अनुराग डोभाल ब्लैक शेरवानी में दिखे तो वहीं ऋतिका चौहान पेस्टल कलर के लहंगे में दिखाई दीं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited