Anurag Dobhal ने ठुकराया फिनाले का न्योता, ब्रो सेना के लिए Salman Khan को भी किया मना

बिग बॉस 17 सदस्य अनुराग डोभाल बीती रात फिनाले में नजर नहीं आए । उन्होंने मेकर्स के न्योते को इंकार करते हुए फिनाले में न जाने का फैसला किया। अनुराग ने टेली टॉक के साथ इसके पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि उस स्टेज पर मेरे फैंस की कोई रीस्पेक्ट नहीं है और जिस जगह मेरे फैंस को इज्जत नहीं मिल रही वहाँ मैं नहीं जाऊंगा। मेरी ब्रो सेना ने भी इस फैसले को सही बताया है इसलिए मैंने फिनाले में जाने से मना कर दिया। सलमान खान के ऑफर को ठुकराने की बात पर अनुराग ने कहा कि मैंने किसी की डिसरीस्पेक्ट नहीं की है। यह मेरा निजी फैसला है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited