Mohammed Siraj को डेट करने की खबर पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया पूरा सच

ashna malik

Updated Mar 4, 2025, 15:49 IST

'बिग बॉस 13' फेम माहिरा शर्मा एक बार फिर से मोहम्मद सिराज संग नाम जुड़ने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। माहिरा शर्मा से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया। इसपर एक्ट्रेस ने साफ बता दिया कि वह सिंगल हैं। माहिरा शर्मा ने मोहम्मद सिराज संग नाम जुड़ने पर कहा, "मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं। मैंने कभी भी चीजें साफ नहीं कीं। चाहे मेरे लिए अच्छा बोल रहे हो या बुरा बोल रहे हो, मैं वो इंसान हूं जो रिएक्ट नहीं करती।" बता दें कि माहिरा शर्मा की तस्वीरों को मोहम्मद सिराज ने लाइक किया था।