Daldal Trailer Out: सीरियल किलर पर बेस्ड है भूमि पेडनेकर स्टारर की कहानी, देखें वीडियो

Daldal Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'दलदल' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस सीरीज में भूमि को एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर बेस्ड है, जो चुन-चुनकर मर्डर करता है। फिल्म में भूमि को इन मर्डर की तहकीकात करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में भूमि के अलावा आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल, चिन्मय मंडलेकर, अनंत नारायण महादेवन, राहुल भट्ट, संदीप कुलकर्णी, शिवराज वालवेकर, संदेश कुलकर्णी, जया भट्टाचार्य, सौरभ गोयल, विभावरी देशपांडे, एमिली आर. एकलैंड, विजय कृष्णा, प्रताप फाड, प्रतीक पचोरी और मेहुल दिनेश बुच अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है। 'दलदल' को आप 30 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited