Bhool Chuk Maaf song Koi Naa OUT: राजकुमार राव-वामिका की फिल्म भूल चूक माफ का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने "कोई ना" एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की प्यारी केमिस्ट्री नजर आ रही है। हरनूर और श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी है। बता दें ये पंजाबी गाने वालियान का रीमेक है। इस गाने में वाराणसी की खूबसूरत झलक भी दिखाई दे रही है। ये फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।