भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे लाखों रुपय

ashna malik

Updated Nov 13, 2024, 15:21 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। अक्षरा सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में भी कई धाकड़ सीरियल्स दिये हैं। लेकिन हाल ही में अक्षरा सिंह की जान पर बन आई है। दरअसल, अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने फिरौती की भी मांग की है, साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर दो दिन में मांगे गए पैसे अक्षरा सिंह ने नहीं चुकाए तो उनके लिए ये अच्छा नहीं होगा। अक्षरा सिंह से फिरौती में करीब 50 लाख रुपये मांगे गए हैं। बता दें कि उनसे पहले शाहरुख खान और सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।