भारती सिंह ने बेटे 'काजू' के रियल नाम से उठाया पर्दा, ये रखा गोला के भाई का नाम

Bharti 2nd Son Name: टीवी की फेमस एक्ट्रेस भारती सिंह ने 28 जनवरी को अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम और उसकी पहली झलक शेयर की। भारती ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फैमिली फोटो पोस्ट की, जिसमें उनका नन्हा बेटा, पति हर्ष लिम्बाचिया और बड़ा बेटा गोला सब साथ में दिख रहे हैं। कैप्शन में भारती ने बताया कि उनके छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा गया है। फोटोज में भारती बहुत खुश नजर आ रही हैं। फैंस भी कमेंट्स में उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। भारती सिंह के छोटे बेटे के नाम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited