Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: कॉमेडी के साथ लगेगा हॉरर का तड़का, शिल्पा शिंदे मचाएंगी धमाल

Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: 'भाभीजी घर पर हैं' का नया सीजन यानी 'भाभीजी घर पर हैं 2.0 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। नए सीजन में ओरिजिनल 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे की वापसी हुई है, जो 'स्त्री' फिल्म के अंदाज में एक हॉरर-कॉमेडी ट्विस्ट के साथ लौट रही हैं। 'भाभीजी घर पर हैं' 2.0 के प्रोमो शूट के बैकस्टेज में खूब मस्ती और हंसी का माहौल था, लेकिन सेट पर भूतिया वाइब्स भी कम नहीं थे। प्रोमो शूट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि शो में अब कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगने वाला है। फैंस नए सीजन को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited