Bandhu 2.0 Song: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का नया गाना बंधू 2.0 रिलीज हो चुका है। सालों पहले जब सैफ, दीपिका और डायना अपनी कॉकटेल लेकर आए थे तो इस गाने ने धमाल मचा दिया था लेकिन अगर बंधू 2.0 की बात करें तो शाहिद, कृति और रश्मिका वो कूलनेस नहीं पेश कर पाते हैं जो सालों पहले सैफ, दीपिका, डायना ने पेश की थी। बंधू 2.0 पर आप पुराने स्टार्स को ही इमेजिन करना चाहते हैं क्योंकि रश्मिका और कृति इसमें एकदम मिसफिट हैं। अगर बंधू 2.0 के सेविंग ग्रेस की बात करें तो वो शाहिद कपूर हैं, जो थोड़ा प्रभावित करते हैं।