Bam Bam Bhole Song: ब्लॉकबस्टर होली गाना देने में असफल सलमान खान, हुक लाइन भी नहीं कर पाती हुक

Bam Bam Bhole Song: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) का होली सॉन्ग बम बम भोले रिलीज हो गया है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम द्वारा बनाया गया बम बम भोले दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रहा है। गाने की हुक लाइन भी लोगों को हुक करने में नाकामयाब सी नजर आ रही है, जिस कारण भाईजान के फैंस नाराज नजर आ रहे हैं। सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited