बादशाह ने किया दुआ लिपा को लेकर भद्दा कमेंट, लोगों ने कहा-'वजन के साथ दिमाग भी कम हुआ है...'
पॉप सिंगर दुआ लिपा को लेकर बादशाह का एक कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कमेंट को पढ़ने के बाद लोग बादशाह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में बादशाह ने एक्स हैंडल पर सिर्फ दुआ लिपा लिखा और साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों का म्यूजिक वीडियो आने वाला है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-"आप दोनों का म्यूजिक वीडियो?" जिसके जवाब में बादशाह ने कहा-"भाई, मैं तो उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा।’ इस कमेंट को पढ़ने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अगली खबर

04:13

05:11

02:30

08:31
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









