वरुण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज, पहले ही फैंस ने फिल्म को बता दिया ब्लॉकबस्टर

वरुण धवन अपनी अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वरुण धवन इस फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे। फैंस को वरुण धवन का लुक बहुत पसंद आ रहा है, जिस कारण वो इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। थिएटर पर टीजर देखकर एक फैन ने कहा कि वरुण को देखने के लिए क्रिसमस तक का इंतजार नहीं हो रहा है। वही फैंस एटली की भी तारीफ कर रहे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited