Baalon Mein Gulab Song: नीलकमल सिंह और स्वीटी मिश्रा के गाने ने उड़ाया गर्दा, वीडियो हुआ वायरल

Baalon Mein Gulab Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना 'बालों में गुलाब' लोगों की पहली पसंद बन गया है। यह गाना नीलकमल के फैन्स के बीच ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस स्वीटी मिश्रा नजर आ रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल लूट लिया है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक विकास यादव ने दिया है और उसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने को मुकेश मिश्रा और पैडी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited