विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मिलता रहे प्यार'

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 26, 2025, 11:33 IST

क्रिकेट के किंग विराट कोहली से जुड़ी खबर सामने आई है, जिसमें ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके और अवनीत कौर के बीच कुछ तो चल रहा है। जी हां हाल ही में एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ग्रीन क्रॉप टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी। इसी पोस्ट को विराट ने लाइक कर दिया, जिसके बाद से इंटरनेट पर हंगामा मच गया। इस एक लाइक के बाद सोशल मीडिया पर तरह- तरह की बातें और मीम्स बननी शुरू हो गई। हालांकि खुद विराट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से ये साफ कर दिया था कि ये पोस्ट गलती से लाइक हो गई थी। इसी बीच अब अवनीत कौर ने भी अपने इस मुमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस वीडियो पर...