अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2025 में करेंगे अपने पहले बच्चे का स्वागत, फैंस को दी खुशखबरी

Poonam Shukla

Updated Nov 8, 2024, 19:49 IST

अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। फैंस अब कपल को बधाई दे रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है 2025। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओएमजी....बधाई...आप दोनों के लिए काफी ज्यादा खुश हूं। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर, ईशा गुप्ता, शनाया कपूर, शिबानी अख्तर, आलिया भट्ट, शरवरी, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे समेत कई अन्य सितारों ने अथिया को बधाई दी है।