Asim Riaz को एग्रेशन के चक्कर में फिर लगा झटका, अब 'बैटलग्राउंड' से निकाले गए बाहर

टीवी की चर्चित पर्सनालिटी आसिम रियाज एक बार फिर से विवादों का हिस्सा बन गए हैं। आसिम रियाज को लेकर खबर है कि उन्हें अब 'बैटलग्राउंड' से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल, शो में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान के साथ लड़ाई हो गई थी। ऐसे में रुबीना दिलैक ने दोनों के बीच जाकर बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक को भी बातें सुनानी शुरू कर दीं। आसिम रियाज की हरकतों से बाकी स्टार्स का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सभी शूटिंग छोड़कर वैनिटी वैन में वापिस चले गए। वहीं आसिम रियाज को शो छोड़ने के लिए कह दिया गया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited