बिग बॉस 19 से निकलते ही अशनुर के मम्मी-पापा से मिले अभिषेक बजाज

अभिषेक बजाज घर से बेघर हो गए हैं। घर के अंदर उनकी स्पेशल बान्डिंग अशनुर कौर के साथ थी। अब यह बान्डिंग घर के बाहर भी बरकरार है। क्योंकि घर से आने के बाद अभिषेक बजाज ने अशनुर कौर के मम्मी-पापा से मुलाकात की। अभिषेक ने बताया कि अशनुर उन्हें घर के अंदर कितना मिस करती है। दूसरी तरफ अशनुर के मम्मी-पापा ने भी अभिषेक का हौसला बढ़ाया। अपने इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि अशनुर के मम्मी-पापा ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि तुम हमारे हीरो हो।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited