दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक ने मांगा आर्म्स लाइसेंस, परिवार को मिल रही है जान से मारने की धमकियां

Khushboo Dogra

Updated May 15, 2025, 14:37 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान मलिक और दोनों पत्नियों कृतिका-पायल को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अरमान ने बताया कि मैं अरमान मलिक, ज़ीरकपुर का एक आम नागरिक हूं। मैं सालों से सोशल मीडिया पर सोसाइटी, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े में काम में एक्टिव हूं। पिछले कुछ समय से मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस हेतु भी अप्लाई किया, ताकि मैं कम से कम अपने परिवार की सुरक्षा खुद कर सकूं। प्रशासन की ओर से मुझे हर बार रोका गया।