बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' के एपिसोड के दौरान समर्थ जुरेल जबरदस्ती जन्नत जुबैर के पैर छूते नजर आए। लोगों ने जन्नत के चेहरे को देख अनुमान लगाया कि एक्ट्रेस काफी असहज महसूस हो रही थीं। देखते ही देखते वीडियो वायरल हुई और लोगों ने समर्थ को अपने निशाने पर ले लिया। अब खुद इस मामले पर अर्जुन बिजलानी ने चुप्पी तोड़ी और वायरल वीडियो का सच सभी को बताया।