Archana Puran Singh के बेटे ने गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी संग की सगाई, घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

ashna malik

Updated Aug 15, 2025, 17:00 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं उनके लेटेस्ट व्लॉग में नजर आया कि उनके बेटे आर्यमन सेठी ने घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी को शादी के लिए प्रपोज किया। आर्यमन सेठी ने योगिता को सरप्राइज दिया, जिससे वह खुद भी हैरान रह गईं। वहीं दूसरी ओर बेटे को सगाई के बंधन में बंधना देख अर्चना पूरन सिंह भावुक हो गईं। दोनों का क्यूट मुमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि आर्यमन ने कुछ ही दिनों पहले खुलासा किया था कि वह योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं।