अर्चना गौतम ने बनाया मास्टरशेफ लेवल उकडीचे मोदक, दिया स्पेशल इंग्रेडिएंट से टच

Khushboo Dogra

Updated Aug 26, 2025, 12:22 IST

जहां हर जगह माहौल बप्पा के धुन में डूबा हुआ है, तो वहीं स्टार्स भी इस धुन में मगन हो रखे हैं। आए दिन इंटरनेट पर गणपति महोत्सव की तैयारियों में स्टार्स की वीडियो सामने आती रहती हैं। इसी बीच बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने भी टेली टॉक के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बप्पा के प्रेम में उनका पसंदीदा भोग मोदक बना रही हैं। हालांकि मास्टरशेफ की कंटेस्टेंट होने के नाते अर्चना ने सबसे अलग और खास इंग्रेडिएंट वाला महाराष्ट्र का फेमस उकडीचे मोदक बनाया है। जिससे जुड़ी रेसिपी इस वीडियो में है। इस खास मौके पर अर्चना ने एक चौका देने वाला किस्सा भी सुनाया है।